Selfiee box office collection Day 4: कोरोना वायरस महामारी से पहले अक्षय कुमार के सितारे बुलंदी पर थे। वो जिस मूवी को हाथ लगाते थे, वो सिनेमाघरों में सुपरहिट हो जाती थी लेकिन कोरोना काल खत्म होते ही अक्षय कुमार का नशा दर्शकों के सिर से उतर गया। अक्षय कुमार की फिल्में अब सिनेमाघरों में वैसा कारोबार नहीं कर पा रही हैं, जैसा कोरेना से पहले कर रही थीं। अक्षय कुमार ने 4 दिन पहले अपनी नई फिल्म सेल्फी रिलीज की थी, जिससे उन्हें काफी सारी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे के खारिज कर दिया। फिल्म सेल्फी की कमाई देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी भरोसा नहीं कर पा रहे हैं कि ये अक्षय कुमार की मूवी है।
Selfiee box office collection Day 4:
दर्शकों ने सेल्फी को बिल्कुल नहीं दिया भाव
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी को दर्शकों ने बिल्कुल भी भाव नहीं दिया। अक्षय कुमार की पिछली 3-4 फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं लेकिन सेल्फी का हाल इतना बुरा हुआ है कि हर कोई दंग रह गया है। अक्षय कुमार की एक लॉयल ऑडियंस थी, जो उनकी फिल्मों के लिए सिनेमाघरों का रुख करती थी लेकिन सेल्फी के लिए वो भी घर से बाहर नहीं आए हैं। सेल्फी की खराब कमाई से साफ है दर्शक अब बड़े स्टार्स की खराब फिल्में देखने के लिए तैयार नहीं हैं।
ओटीटी की वजह से दर्शकों की सोच में आया बदलाव
कोरोना से पहले तक दर्शक स्लाइस ऑफ लाइफ मूवीज के लिए सिनेमाघरों की ओर आते थे लेकिन अब वो ऐसी फिल्में ओटीटी पर देख लेते हैं। कोरोना काल की वजह से ऐसी फिल्में दर्शकों को घर पर देखने की आदत पड़ गई है। दर्शक अब बिग इवेंट मूवीज या मेगा बजट फिल्मों के लिए ही सिनेमाघरों का रुख करते हैं।
