SCOOP: 'सिंघम अगेन' में नहीं होगा Salman Khan का कैमियो !! चुलबुल पांडे के रोल में भाईजान को नहीं देख पाएंगे फैन्स

Salman Khan's Cameo Not Confirmed in Singham Again: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो नहीं होगा। इस खबर ने अब फैन्स को भी निराश कर दिया है।

Salman Khan's Cameo Not Confirmed in Singham Again: बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) 1 नवंबर के दिन रिलीज होने वाली है। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने इस मूवी का ट्रेलर लोगों के बीच पेश किया। 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद भी किया। इस ट्रेलर में पूरी स्टारकास्ट की झलक देखने को मिली। कई दिनों से खबरें भी आ रही थी कि इस मूवी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का भी धांसू कैमियो होगा। हालांकि ताजा रिपोर्ट्स ने सलमान खान के फैन्स को निराश किया है।

Salman Khan's Not Have Cameo in Singham Again

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन शूटिंग मुंबई के गोल्डन टुबेको में होनी थी लेकिन बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या के बाद इसे तुरंत कैंसिल कर दिया गया। रोहित शेट्टी और अज देवगन ने आपस में बात करते हुए यह फैसला लिया है कि इन सब विवादों के बीच सलमान खान को शूटिंग करने के लिए कहना सही नहीं होगा। ऐसे में मेकर्स ने भी फिल्म में बिना सलमान खान के कैमियो के ही सेंसर बोर्ड को समिट करने का फैसला किया है।

End of Feed