King Movie: शाहरुख खान-सुहाना खान ने गिफ्ट भेजकर किया सौरभ शुक्ला का स्वागत, देखें तस्वीर

अभिनेता सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वो शाहरुख खान और सुहाना खान की अपकमिंग मूवी किंग की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला स्पेशल किरदार निभाएंगे। सौरभ ने सोशल मीडिया पर शाहरुख-सुहाना द्वारा भेजा गया गिफ्ट शेयर किया है और लोगों को खुशखबरी दी है।

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी नई फिल्म किंग के लिए कमर कस रहे हैं। इस फिल्म से शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को इंडस्ट्री में ब्लॉकबस्टर लॉन्च दिलाना चाहते हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान इस फिल्म के लिए बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ-साथ बड़े-बड़े निर्देशकों और लेखकों को हायर कर रहे हैं। शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्मों ने जिस तरह का बिजनेस किया है, उसके बाद हर किसी को किंग से दोगुनी उम्मीदें हैं, जिन पर खरा उतरने के लिए शाहरुख खान दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

Sourabh Shukla King

अगर फिल्म किंग से सामने आई ताजा खबर की मानें तो शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी किंग में सौरभ शुक्ला की भी एंट्री हो गई है। सौरभ शुक्ला ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करके फैंस को इस बात की जानकारी दी है। शाहरुख खान और सुहाना खान ने सौरभ शुक्ला के लिए एक प्यारा गिफ्ट भेजा, जिसे एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और फैंस को बताया कि वो किंग का हिस्सा हैं। सौरभ शुक्ला ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं शाहरुख खान के साथ सालों बाद काम करने जा रहा हूं और प्यारी सी बिटिया के साथ पहली दफा काम करूंगा।'

End of Feed