बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि दोनों के बीच क्या चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक दोनों में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। पहले दोनों का वीडियो हॉटल से वायरल हो रहा था, जिसमें दोनों एक- दूसरे के बगल में बैठे नजर आए थे। अब दोनों प्लेन में एक -दूसरे की बगल वाली सीट में बैठे नजर आए। सारा और शुभमन (sara and shubhman viral video) का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
sara and shubhman (credit: instagram)
एयरप्लेन में साथ बैठे नजर आए सारा और शुभमन
Check out the humble behaviour of #saraalikhan in flight from Delhi to Mumbai. She gave selfies to everyone with wa… t.co/gnP0ddXSsJ
— ANI (@ANI) Oct 12, 2022
पहले वीडियो में सारा हॉटल की लॉबी में पिंक टैक टॉप में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सारा के साथ शुभमन गिल है। दूसरे वीडियो में सारा एक फैन के साथ फोटो लेते नजर आ रही है। यूजर्स का कहना है कि सारा के साथ कोई और नहीं शुभमन गिल बैठे हुए हैं। सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, क्या सारा और शुभमन साथ में है एक बार फिर। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यूजर्स बोले- कही शुभमन का न हो जाए पंत वाला हाल
कई यूजर्स ने शुभमन और सारा के रिलेशनशिप पर कहा कि कहीं शुभमन भाई का पंत वाला हाल न हो जाए। एक यूजर ने लिखा, गिल भाई लड़की बना बनाया काम खराब कर देती हैं पंत से बात कर लो एक बार। दूसरे ने लिखा, करियर पर फोक्स करो, आप अगले विराट हो सकते हो।
इससे पहले शुभमन गिल के बर्थडे का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उनके एक दोस्त ने इन डायरेक्टली सारा का नाम लेते हुए उन्हें विश किया था। हर कोई जानना चाहता है कि सारा और शुभमन के बीच क्या खिचड़ी पक रही हैं। इससे पहले सारा कार्तिक आर्यन और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के साथ रिलेशनशिप में थी। वहीं, शुभमन का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया है।
