फिल्म प्रमोशन के दौरान जल गईं Sara Ali Khan, वीडियो शेयर कर शायराना अंदाज में बयां किया दर्द

Sara Ali Khan Burnt While Promoting Her Film: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने सादगी भरे अंदाज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। लेकिन हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सारा अली खान जल गईं। हालांकि इसके बाद भी वह काम करने से पीछे नहीं हटीं।

Sara Ali Khan Burnt While Promoting Her Film: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सादगी से भी लोगों का खूब दिल जीता है। सारा अली खान (Sara Ali Khan) के अंदाज को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan) और 'मर्डर मुबारक' में नजर आने वाली हैं। लेकिन काम के दौरान ही एक्ट्रेस पेट पर से बुरी तरह जल गईं, जिसका दर्द भी उन्होंने शायराना अंदाज में बयां किया। सारा अली खान का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed