Sara Ali Khan-Tiger Shroff doing an action movie: बॉलीवुड के गलियारों से कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि टाइगर श्रॉफ ने पूजा एंटरटेनमेंट की नई एक्शन मूवी साइन की है, जिसे डायरेक्टर जगन शक्ति बनाएंगे। जगन शक्ति और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बॉलीवुड एक्शन को अलग स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जिस कारण वो एक मेगा बजट एक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ और जगन शक्ति की यह फिल्म इस साल के अंत से शुरू हो जाएगी। फिल्म के मेकर्स टाइगर श्रॉफ स्टारर का कुछ हिस्सा भारत में शूट करेंगे और बाकी का हिस्सा दुनिया के अलग-अलग देशों में शूट करेंगे।
Sara Ali Khan ने पहली बार मिलाया Tiger Shroff संग हाथ!!
टाइगर श्रॉफ और जगन शक्ति की इस फिल्म को लेकर जब खबर आई थी तब यह नहीं बताया गया था कि इसमें कौन सी हसीना दिखाई देगी? अगर टाइम्स ऑफ इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो टाइगर श्रॉफ के साथ इस मूवी में सारा अली खान (Sara Ali Khan) दिखाई देंगी। सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ ने पहले कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया है। जगन शक्ति वो पहले डायरेक्टर हैं, जो इन दोनों नए कलाकारों की जोड़ी बनाने जा रहे हैं। सारा अली खान को जगन शक्ति की फिल्म की कहानी पसंद आई है और उन्होंने इसे करने के लिए हामी भी भर दी है।
टाइगर-सारा की मूवी में दिखेंगे खतरनाक विलेन्स
ईटाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी है कि सारा अली खान और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी एक मसाला एंटरटेनर होगी, जिसमें खूंखार विलेन्स भी नजर आएंगे। मेकर्स इन दिनों कई धांसू एक्टर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं, जिनमें से कुछ को वो फाइनल करेंगे। मेकर्स अगले 7 दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट फाइनल कर देंगे ताकि दिसम्बर महीने के आखिरी हफ्ते से इसकी शूटिंग शुरू की जा सके। टाइगर श्रॉफ को जगन शक्ति की फिल्म की कहानी इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने इसे करने के लिए अपनी डेट्स तक एडजस्ट की थीं।
