दिवाली पार्टी में साथ दिखे एक्स लवर्स सारा और कार्तिक, वायरल फोटो को देखकर फैंस बोले- रब ने बना दी जोड़ी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 06:29 PM IST

Sara and Kartik spotted in Diwali bash: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन दिवाली पार्टी में साथ नजर आए। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रहे हैं, जब तक उन्होंने एक- दूसरे को डेट किया। हालांकि अभी तक दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है। इसके बावजूद दोनों अक्सर पार्टीज में स्पॉट होते रहते हैं। दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक बार फिर ब्रेकअप के बाद दोनों साथ में दिखाई दिए। कार्तिक और सारा (Kartik- Sara) को देखकर ये लगता है कि एक्स भी अच्छे दोस्त बनकर रह सकते हैं। दोनों हाल ही में मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक - दूसरे से बात करते हुए नजर आए। उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई जिसमें दोनों साथ में नजर आ रहे हैं। सार्तिक को साथ देखकर फैंस काफी खुश है।

kartik and sara

kartik and sara (credit pic : social media)

दिवाली पार्टी में साथ दिखे कार्तिक और सारा

पिछले साल कार्तिक ने साफ कह दिया था कि वो अभी सिंगल है और अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेरे काम से साथ रिलेशनशिप है और ये मुझे सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। सारा अली खान और जाह्नवी कपूर हाल ही में कॉफी विद करण 7 में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। दिवाली पार्टी से पहले कार्तिक और सारा ओटीटी प्ले अवॉर्ड 2022 में शामिल हुए थे। दोनों एक टेबल पर बैठे हुए थे। कार्तिक को धमाका के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। वहीं,सारा को अतरंगी रे के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफ द इयर फीमेल का अवॉर्ड मिला था।

End of Feed