Love & War के गाने की शूटिंग के लिए Sanjay Leela Bhansali ने कसी कमर

Love & War Update: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को देखने के लिए लोग बेताब है। इस बीच फिल्म फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Love & War Update: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love and War) में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जिस दिन से इस फिल्म की घोषणा हुई है, उसी दिन से दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्सुकता और बेताबी बढ़ गई है। तीनों दमदार अभिनेताओं की जोड़ी और भंसाली की भव्य फिल्ममेकिंग स्टाइल को देखते हुए यह फिल्म 2027 की सबसे चर्चित और बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। इस बीच फिल्म लव एंड वॉर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-Love & War Release Date: 2027 में आएगी Alia-Ranbir-Vicky की लव स्टोरी)

Sanjay Leela Bhansali Love & War update

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट (pic credit-IMDb)

'लव एंड वॉर' को लेकर आया अपडेट

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म की टीम मई के अंत में एक लंबा शूटिंग शेड्यूल शुरू करने वाली है। भंसाली एक भव्य गाने की शूटिंग करने जा रहे हैं, जो 15 से 20 दिनों तक चल सकती है। भंसाली की फिल्में हमेशा भव्यता और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, इसलिए इस सीक्वेंस को भी बेहद खास बनाने की तैयारी है। फिल्म पहले 2026 की गर्मियों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन में देरी के कारण रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।

End of Feed