Sanjay Gupta ने Shah Rukh Khan की 'Jawan' को बताया, 'चार दिन की चांदिनी...'

Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan's Jawan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को लेकर बड़ा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि इतना खुश होने की जरुरत नहीं है क्योंकि प्रदर्शकों ने बीते कुछ महीनों में काफी नुकसान देखा है।

Sanjay Gupta on Shah Rukh Khan's Jawan: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है। इंडियन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'जवान' जल्द ही 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 'जवान' की सफलता पर बॉलीवुड सेलेब्स और फैन्स शाहरुख खान को बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' को चार दिन की चांदिनी बताया है।

Sanjay Gupta

संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने बताया कि इसमें जश्न मनाने वाली कोई बात नहीं है। बीते कुछ महीनों में प्रदर्शकों काफी नुकसान झेला है। उन्होंने कहा कि गदर 2 और जवान की सफलता से इंडस्ट्री को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि केवल वही लोग पैसा कमा रहे हैं जिन्होंने प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया है। हालांकि संजय गुप्ता ने शाहरुख खान की उनके काम और फिल्मों के प्रति जुनून की सराहना की।

End of Feed