Sanjay Gupta on Chunnari Chunnari Remake: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में सलमान खान-सुष्मिता सेन स्टारर 'बीवी नंबर 1' के 'चुनरी-चुनरी' के रीमेक को बनाया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी बॉलीवुड में कई पुराने क्लासिक गानों का रीमेक बनाया गया। अब यह चलन बॉलीवुड में हर साल बढ़ता ही रहा है। 90 के दशक के गानों के शौकीनों को 'चुनरी-चुनरी' का नया वर्जन पसंद नहीं आया, वहीं नई पीढ़ी ने इस पर खूब प्यार बरसाया। ऐसे में अब बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने अब हिंदी सिनेमा में रीमेक के चलन पर नाराजगी जाहिर की है। 'चुनरी-चुनरी' (Chunnari Chunnari Remake) रीमेक के लिए भी उन्होंने फिल्ममेकर्स की आलोचना की है। (इसे भी पढ़ें: 2026 में जून में होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, 'बंदर' सहित आ रहीं हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्में)
'चुनरी-चुनरी' रीमेक पर भड़के संजय गुप्ता
संजय गुप्ता ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि 2026 में कई फिल्मों के पुराने गानों को रीमेक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में रीमिक्स बनाने के लिए अब कोई भी अच्छा पुराना गाना बचा ही नहीं है। संजय गुप्ता का कहा कि अगर यह चलन ऐसे ही जारी रहा तो 2046 में म्यूजिशियन 2026 में रिलीज हुए गानों का रीमेक बनाना शुरू कर देंगे। संजय ने लिखा, 'मेरी असली चिंता यह है। 2046 में वे किसका रीमिक्स करेंगे? क्या रीमिक्स का ही?' (इसे भी पढ़ें: दूध में से मक्खी की तरह इन 6 फिल्मों से निकाल फेंके गए बॉबी देओल, हुईं ब्लॉकबस्टर रोते-रोते काटे दिन)

Sanjay Gupta's Post
उन्हें लगता है कि कुछ सालों बाद बॉलीवुड में प्रीक्वल, सीक्वल, रीमेक और रीमिक्स पर बैन लग जाएगा। वे केवल ओरिजिनल आइडिया पर ही फोकस करेंगे। उन्होंने आखिर में कहा, 'क्या होगा? A) भारतीय सिनेमा का सबसे अच्छा दौर शुरू होगा। B) इंडस्ट्री 6 महीने में ही ढह जाएगी।'

Sanjay Gupta's Second Post
इस दिन रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
डेविड धवन के निर्देशन में बनी वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही है। इस मूवी में वरुण धवन को मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में मौनी रॉय भी हैं।
