Bobby Deol Rejected Movies: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए बताया कि जब इम्तियाज अली ने उन्हें 'जब वी मेट' मूवी में रिप्लेस किया तो उनका दिल टूट गया था। यह पहली ऐसी फिल्म नहीं थी, जिससे बॉबी देओल को बाहर किया गया था। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऐसी ही 6 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बॉबी पाजी के हाथों छीन ली गई थीं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...
मणिरत्नम की फिल्म 'युवा' के लिए मेकर्स ने बॉबी देओल से संपर्क किया था। यह मूवी भी बॉबी देओल को नहीं मिल पाई। इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
राकेश रोशन ने सबसे पहले सलमान खान और शाहरुख खान की जगह फिल्म 'करण अर्जुन' में सनी-बॉबी को लेने का मन बनाया था लेकिन बाद में दोनों को इससे बाहर कर दिया गया।
करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के लिए बॉबी देओल को रणबीर कपूर के बेस्ट फ्रेंड का रोल ऑफर हुआ था। हालांकि यह फिल्म भी उनके हाथों से निकल गई।
इम्तियाज अली इस मूवी में सबसे पहले बॉबी देओल को कास्ट करने वाले थे। हालांकि बाद में उन्होंने बॉबी देओल को शाहिद कपूर से रिप्लेस कर दिया था। फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर सुपरहिट साबित हुई थी।
इम्तियाज अली की 'हाईवे' के लिए भी बॉबी देओल को चुना गया था। अचानक मेकर्स ने अपना फैसला बदल लिया और इसमें रणदीप हुड्डा को कास्ट किया गया।
इस मूवी में बॉबी देओल के अपोजिट विद्या बालन नजर आने वाले थीं। हालांकि मेकर्स ने अपना निर्णय बदलकर फिल्म में सोनू सूद को कास्ट कर लिया था।