2026 में जून में होगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट, 'बंदर' सहित आ रहीं हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्में

Bollywood Releases in June 2026: बॉबी देओल की 'बंदर' से लेकर वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' सहित जून में ये 7 बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 1 2026, 12:44 IST
जून में आ रहीं हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्मेंImage Credit : Instagram01 / 08

जून में आ रहीं हैं ये 7 बॉलीवुड फिल्में

Bollywood Releases in June 2026: साल 2026 में जून के महीने की शुरुआत हो गई है। यह महिना सिनेप्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है। इस महीने में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां भी पड़ गई हैं और दूसरी ओर एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको जून के महीने में रिलीज होने जा रहीं बॉलीवुड की 7 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

बंदर Image Credit : Instagram02 / 08

बंदर

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'बंदर' में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा,सपना पब्बी और सबा आजाद को अहम रोल में देखा जाएगा। यह फिल्म दुनिया भर में 5 जून को रिलीज की जाएगी।

है जवानी तो इश्क होना हैImage Credit : Instagram03 / 08

है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक शानदार रोमांटिक कॉमेडी है, जिसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में पूजा हेगड़े, मृणाल ठाकुर और मौनी रॉय सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।

मैं वापस आऊंगाImage Credit : Instagram04 / 08

मैं वापस आऊंगा

'अमर सिंह चमकीला' की सफलता के बाद इम्तियाज अली ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का निर्देशन किया है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना सहित कई एक्टर्स दिखाई देंगे। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

गवर्नर Image Credit : Instagram05 / 08

गवर्नर

मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की इस थ्रिलर फिल्म की कहानी सस्पेंस और राजनीतिक दांव-पेच से भरपूर होगी। इस फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मांडलेकर ने किया है। फिल्म 12 जून को रिलीज की जाएगी।

हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्टImage Credit : Instagram06 / 08

हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' भी 12 जून को ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस मूवी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कॉकटेल 2Image Credit : Instagram07 / 08

कॉकटेल 2

साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनॉन और रश्मिका मंदाना को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। यह फिल्म 19 जून को रिलीज की जाएगी।

वेलकम टू द जंगलImage Credit : Instagram08 / 08

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का हाल ही में टीजर रिलीज किया, जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!