रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक हैं। एक्टर ने अपने दमदार रोल्स और काम से अपनी अलग पहचान बनाई हैं। हाल ही में संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने कहा कि रणवीर सिंह खलनायक का रोल प्ले नहीं कर सकते हैं। दरअसल अग्निपथ एक्टर पॉपुलर ओटीटी शो केस तो बनता है (Case Toh Banta Hai) में नजर आए थे। ये शो अमेजन मिनी टीवी पर ऑन एयर होता है। इस हफ्ते शो में संजय दत्त बतौर गेस्ट पहुंचे थे। संजय पर रितेश देखमुख (Ritesh Deshmukh) ने कुछ अतरंगी इल्जाम लगाए थे,जिसका बचाव एक्टर ने बखूबी किया।
sanjay and ranveer singh (credit pic : social media)
रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट पर संजय दत्त ने ली चुटकी
शो के दौरान वरुण शर्मा ने संजय दत्त से पूछा अगर साल 1993 में आई फिल्म खलनायक (Khalnayak) का रीमेक बनता है। तो वो कौन सा एक्टर होगा जिसे आप नहीं देखना चाहेंगे। वरुण ने संजय को ऑप्शन दिया रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और विक्की कौशल। संजय ने जवाब देते हुए कहा, रणवीर सिंह। एक्टर ने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि मैं नहीं चाहता कि रणवीर ये फिल्म करें, क्योंकि मैंने सुना है वो आजकल कपड़े नहीं पहनता है।
न्यूड फोटोशूट मामले में रणवीर सिंह पर दर्ज है शिकायत
कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह पर न्यूड फोटोशूट (Ranveer Singh Nude Photoshoot) को लेकर मामला दर्ज हुआ था। एक्टर के इस फोटोशूट के बाद जमकर बवाल मचा था। एक्टर ने पेपर मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। हालांकि रणवीर के इस फोटोशूट को बॉलीवुड से सपोर्ट मिला था। लेकिन इस फोटोशूट के बाद एक एनजीओ ने रणवीर सिंह पर केस कर दिया था। याचिका में कहा गया था कि एक्टर के इस फोटोशूट की वजह से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई है।
संजय ने आगे कहा कि बॉलीवुड को एक नया सर्किट मिल गया है। एक्टर ने कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के सर्किट लुक को देखकर ऐसा कहा था। केस तो बनता है एक कॉमेडी शो है जिसमें वरुण और रितेश वकील की भूमिका में होते हैं और कुशा कपिला जज का किरदार निभाती हैं। शो के दौरान रितेश और वरुण सेलेब्स पर अतरंगी इल्जाम लगाते हैं। संजय ने शो में बताया कि वो साउथ की फिल्मों में भी काम करना चाहते हैं।
