Hera Pheri 3 में पक्की हुई संजू बाबा की एंट्री, VIDEO शेयर कर मुन्ना भाई ने खुद लगाई खबर पर मुहर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 12:09 PM IST

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन कॉमेडी मूवीज में से एक हेरा फेरी का तीसरा सीक्वल अब सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही अब हेरा फेरी 3 में एक्टर संजय दत्त की एंट्री हो गई है। फिल्म में वह एक विलेन का किरदार निभाने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म हेरा फेरी 3 सुर्खियों में बनी हुई हैं।
  • फिल्म में संजय दत्त की एंट्री पक्की हो गई है।
  • हेरा फेरी 3 के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं।

Hera Pheri 3: बॉलीवुड की कुछ सबसे बेहतरीन कॉमेडी मूवीज में से एक हेरा फेरी (Hera Pheri 3) का तीसरा सीक्वल अब सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग अब शुरू हो चुकी है। हेरा फेरी 3 को लेकर बीते काफी समय से चर्चा बनी हुई हैं, पहले खबर सामने आ रही थी कि फिल्म में कार्तिक आर्यन, अक्षय कुमार को रिप्लेस कर सकते हैं। हालांकि इसके बाद फरहाद सामजी के द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में अक्षय कुमार की कास्टिंग की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इसके साथ ही अब हेरा फेरी 3 में एक जबरदस्त एक्टर की एंट्री हो गई है। पहले खबर सामने आई थी कि एक्टर संजय दत्त फिल्म में एक विलेन की भूमिका निभा सकते हैं। जिसके बाद अब फिल्म में वह संजय दत्त की एंट्री पक्की हो गई है। खुद एक्टर ने ही इस बात की घोषणा की है।

Sanjay Dutt in Hera Pheri 3

Sanjay Dutt in Hera Pheri 3

'फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी खुश हूं'

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी कई आइकॉनिग कॉमेडी मूवीज जैसे डबल धमाल, मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही अब फिल्म हेरा फेरी 3 में भी संजय दत्त की एंट्री पक्की हो गई है। सोशल मीडिया पर संजय दत्त का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर कहते हैं, 'मैं इस शानदार फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काफी खुश हूं। परेश, अक्षय और अन्ना (सुनील शेट्टी) के साथ काम करने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं।'

End of Feed