Kabir Singh के विवाद से संदीप वांगा रेड्डी ने झाड़ा पल्ला, बोले- भूल जाओ कबीर सिंह को

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2023, 06:02 PM IST

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म मेकर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी डेब्यू फिल्म कबीर सिंह से जुड़ी कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है।

Animal: संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर सिंह, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का क्रेस फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म कबीर सिंह से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। संदीप की फिल्म पर टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। अब फिल्म मेकर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

End of Feed