Ranbir Kapoor की 'Animal' के इस सुपरस्टार की किस्मत चमकाएंगे Sandeep Reddy Vanga, जानिए नाम

Sandeep Reddy Vanga Want to Work With Shah Rukh Khan: हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने बताया कि वो बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ एक फिल्म करना चाहते हैं। इस समय डायरेक्टर 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Sandeep Reddy Vanga Want to Work With Shah Rukh Khan: अर्जुन रेड्डी और इसके रीमेक कबीर सिंह की धांसू सक्सेस के बाद संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) ने फिल्म 'एनिमल' (Animal) का निर्देशन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर अहम भूमिका में हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिस 71 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है। इस फिल्म को सिनेमाघरों तक पहुंचने में केवल एक दिन रह गया है। फिल्म 1 दिसंबर के दिन रिलीज होने को तैयार है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर को कास्ट करने के बाद अब संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) संग फिल्म करने की इच्छा जाहिर की है।

Sandeep Reddy Vanga

सितंबर की शुरुआत में संदीप रेड्डी वांगा को शाहरुख खान के साथ मुंबई में टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर देखा गया था। हाल ही पिंकविला से बात करते हुए संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान से मुलाकात की थी। उन्होंने फिल्म की लंबाई को लेकर बात की थी और वो एक किंग खान के बहुत बड़े फैन हैं।

End of Feed