Sam Bahadur Box Office Collection Day 5 (Early Trends): विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं, फिल्म में विक्की की एक्टिंग की भी जमकर सराहना की जा रही है। हालांकि एनिमल (Animal) से बॉक्स ऑफिस क्लैश फिल्म को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर को एक ही दिन 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया है। संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म को दर्शकों ने पहली पसंद बना लिया है। फिल्म में मौजूद एक्शन दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। वहीं दूसरी ओर विक्की की सैम बहादुर भी एक जबरदस्त एंटरटेनर मूवी है।
Sam Bahadur box office collection day 5
यह भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 5: 300 करोड़ी बनने वाली है एनिमल, पाचंवे दिन की कमाई देख शर्मा जाएंगे टाइगर-पठान!
भारतीय इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। विक्की कौशल के फिल्म में अभिनय को देखने के बाद दर्शक दंग रह गए हैं और एक्टर ने लिए नेशनल अवॉर्ड की डिमांड कर रहे हैं। आइए अब सैम बहादुर के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सैम बहादुर ने पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ टक्कर काफी भारी पड़ती दिख रही है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। चौथे दिन भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही रहा था। जिसके बाद अब मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.55 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।
