Sam Bahadur Box Office Collection Day 4 Early Trends: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर दर्शकों के साथ ही फिल्म क्रिटिक्स के भी अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के साथ रिलीज हुए सैम बहादुर को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान हो रहा है। एक तरफ जहां एनिमल कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर सैम बहादुर का कलेक्शन मेकर्स को निराश कर रहा है। सैम बहादुर (Sam Bahadur Box Office) को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।
Image Credit: Social Media
यह भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 4: रणबीर कपूर की एनिमल ने चौथे दिन मचाया धमाल, 230 करोड़ के नजदीक पहुंची कुल कमाई
बावजूद इसके मूवी की कमाई चिल्लड़ों में हो रही है। इसकी एक बड़ी वजह रणबीर कपूर की एनिमल के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश है। आइए अब सैम बहादुर के चौथे दिन यानी सोमवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
सोमवार को सैम बहादुर ने की इतनी कमाई
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर की कमाई सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी गिर गई है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सैम बहादुर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.35-3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। जिसके बाद मूवी का टोटल कलेक्शन 28 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म ने 6 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही शनिवार को 8.75 करोड़ और रविवार को 10.85 करोड़ का कलेक्शन किया है।
