सलमान युसुफ खान के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदतमीजी, कोरियोग्राफर पर बनाया गया कन्नड़ भाषा में बोलने का दबाव

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 15, 2023, 06:50 PM IST

कोरियोग्राफर सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) के साथ एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने बदतमीजी की। सलमान ने इसके बारे में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

कोरियोग्राफर डांसर सलमान युसुफ खान (Salman Yusuff Khan) लंबे समय से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। डांसर ने बताया कि उनके साथ एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। सलमान युसुफ ने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लाइव किया और उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने उनके साथ बदतमीजी की। कोरियोग्राफर ने ऑफिसर पर कन्नड़ा भाषा में बात करने का दबाव बनाने का दावा किया। कोरियोग्राफर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान पिंक टी शर्ट और जैकेट में नजर आ रहे हैं।

Salman Yusuff Khan

Salman Yusuff Khan (credit pic: instagram)

वीडियो में सलमान कहते हैं कि मैं दुबई जा रहा था और एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर वाले ने मुझे रोका और कन्नड़ भाषा में पूछने लगा। मैंने कहा कि मैं कन्नड़ भाषा समझ लेता हूं लेकिन बोल नहीं पाता हूं। इसके बावजूद वो कन्नड़ में बोल रहा था। उसने मेरा पासपोर्ट लिया और मुझसे कहा कि तुम और तुम्हारे पिता का जन्म तो यही हुआ है। लेकिन फिर भी तुम्हें कन्नड़ भाषा बोलनी नहीं आती है। मैंने कहा कि मेरा जन्म यहां हुआ है लेकिन मैं साउदी में रहा हूं। मैं कभी भारत में नहीं रहा हूं। वहां कन्नड़ भाषा नहीं सिखाई जाती है। उसने कहा कि अगर तुम्हें कन्नड़ भाषा नहीं आती तो तुम्हें सस्पेक्ट कर सकता हूं।

End of Feed