मार्किट प्राइस से ज्यादा मिली है Salman Khan को फीस !! भाई Arbaaz Khan ने किया बड़ा खुलासा

Salman Khan's Fees: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने हाल ही में अपने बड़े भाई और सुपरस्टार सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा है। अरबाज ने बताया कि कई बार सलमान खान को उन्होंने मार्किट प्राइस से ज्यादा सैलरी दी है। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

Salman Khan's Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की गिनती इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। भाईजान को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए निर्माताओं को कई बार सोचना पड़ता है। हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) ने भाईजान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान को उनके होम प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए मार्किट प्राइस से ज्यादा रकम दी जाती है। अरबाज और सोहेल के इस खुलासे के बाद हरकोई हैरान है। अरबाज ने खुलासा किया कि वे उन्हें थोड़े ज्यादा पैसे देते हैं।

Arbaaz Khan and Salman Khan

हाल ही में टाइमआउट विद अंकित से बातचीत में अरबाज खान ने बताया कि वो सेट पर सलमान खान के साथ प्रोफेशनलिज्म बनाए रखते हैं। अरबाज खान ने कहा कि ऐसा इसलिए है ताकि सलमान खान को कभी यह फील ना हो कि फैमिली रिलेशन होने की वजह से उनका फायदा उठाया जा रहा है। अरबाज ने यहां तक कहा कि वे सेट बाकी सेलेब्स की तरह ही सलमान खान का भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान सिर्फ उनके भाई नहीं हैं बल्कि एक एक्टर भी हैं जो समान सम्मान के हकदार हैं।

End of Feed