Salman Khan के डैशिंग लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फैन्स को याद आई भाईजान की 'वांटेड' एनर्जी

Salman Khan's Latest Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को हाल ही में काउबॉय लुक में देखा गया। उनके स्टाइलिश अवतार को देखने के बाद फैन्स भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan's Latest Look: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में से एक सलमान खान (Salman Khan) अपने डैशिंग लुक और स्वैग के लिए जाने-जाते हैं। फैन्स भी अक्सर सलमान खान को अलग-अलग अवतार में देख उनकी तारीफ करने से थकते नहीं हैं। हाल ही में सलमान खान का इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें भाईजान को एक रफ कॉबॉय स्टाइल में देखा गया। उन्होंने चेक शर्ट, जींस और एक शानदार हैट पहनी थी। सलमान खान के इस लुक ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खूब खींचा। सलमान खान का यह वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों को कहना है कि सलमान खान के इस लुक ने उनके 'वांटेड' के टाइम को याद दिला दिया है। फैंस कह रहे हैं कि इस लुक में भी वही पुराना जोश, कॉन्फिडेंस और बड़ी स्क्रीन वाली स्टार पावर दिख रही है, जो भाईजान को सालों से एक अलग ही पहचान दिला रही है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box office Day 3: अजय देवगन स्टारर के नाम का बजा डंका, कमाई रही इतने करोड़)

Salman Khan's Stylish Look

सलमान खान के नए लुक ने लूटी इंटरनेट पर महफिल

लोगों को पसंद आया सलमान खान का स्टाइलिश लुक

12 जुलाई की रात सलमान खान को मुंबई में स्पॉट किया गया। हर बार की तरह सलमान खान के नए लुक की चर्चा इंटरनेट पर हो रही है। उन्होंने काउबॉय लुक चुना। सलमान खान ग्रे काउबॉय हैट में काफी अलग अंदाज में नजर आए। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस बार-बार उनके स्वैग की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वांटेड स्टाइल इज बैक भाईजान।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'शेर की तरह वॉक करते हुए भाईजान की कोई तुलना नहीं है।' कई फैन्स ने सलमान खान के 'बॉस' अवतार की तारीफ भी की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: विवादों के बीच Anupam Kher ने शेयर किया नया वीडियो, कहा- 'सबको खुश नहीं कर सकते')

वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट की शूटिंग में बिजी हैं सलमान खान

सलमान खान इन दिनों साउथ इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अपकमिंग एक्शन ड्रामा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी में सलमान खान को साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के अपोजिट देखा जाएगा। इस जोड़ी को बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। वहीं दूसरी ओर सलमान खान को जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' में देखा जाएगा, जो काफी समय से अटकी हुई है। इस मूवी में सलमान खान को आर्मी ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इस मूवी की रिलीज डेट को मेकर्स ने अभी तक अनाउंस नहीं किया है।

End of Feed