Salman Khan ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, भाईजान के सादगी पर मर मिटे फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2024, 09:43 PM IST

Salman Khan Eid Video: सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने घर के बाहर खड़े फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। इस से जुड़ा सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Salman Khan Eid Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने आज यानी ईद मौके पर भले ही अपने फिल्म रिलीज नहीं की, लेकिन अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर फैंस का दिल खुश कर दिया। सलमान खान ने अपनी नई फिल्म 'सिकंदर' (Sikandar) से जुड़ा एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। इस पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट साल 2025 की ईद बताई गई है। अपनी 'सिकंदर' के ऐलान के बाद अब सलमान खान अपनी नई वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। सलमान खान ने ईद के मौके पर घर के बाहर लगी फैंस की भीड़ से मुलाकात की।

Salman Khan Eid

Instagram

सलमान खान ने फैंस को दी खास 'ईदी'

सलमान खान ने आज यानी 11 अप्रैल को ईद के मौक पर फैंस को एक नहीं बल्कि दो गिफ्ट दिए हैं। सलमान खान ने ईद के मौके पर पहले अपनी फिल्म 'सिकंदर' का ऐलान कर फैंस का दिल खुश कर दिया। इसके बाद ईद पर उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आए फैंस का शुक्रिया कर सबको अपना दीवाना बना दिया। सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से उनके घर के बाहर खड़े फैंस पर खूब प्यार लुटाया। सलमान खान इस दौरान सलमान खान व्हाइट ड्रेस में दिखाई दिए। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए।

फैंस ने जमकर की सलमान खान की तारीफ

सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक्टर को ईद का चांद बता डाला। इसके अलावा कई यूजर्स को सलमान खान का नया लुक काफी पसंद आ रहा है। सलमान खान के इस वीडियो पर कई यूजर्स ईद की मुबारकबाद भी देते हुए नजर आए।

End Article
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभा...

End of Feed