वामशी पेडिपल्ली की एक्शन मूवी को इस दिन से शुरू करेंगे Salman Khan !! दर्शक भी हैं बेताब

Salman Khan-Vamsi Paidipally's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग सलमान खान इस दिन से शुरू करेंगे।

Salman Khan-Vamsi Paidipally's Next: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ इंडस्ट्री में मौजूद हर डायरेक्टर एक बार काम करना चाहता है। 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की शूटिंग को लगातार चर्चा में बने हुए सलमान खान को लेकर खबरें सामने आईं कि 'दबंग' अभिनेता को साउथ के निर्माता-निर्देशक वामशी पेडिपल्ली (Vamshi Paidipally) की एक्शन मूवी ऑफर हुई है। वामशी पेडिपल्ली और सलमान खान को साथ में काम करते हुए देखने के लिए फैन्स उत्साहित हैं। ताजा रिपोर्ट्स में यह खुलासा हो गया है कि सलमान खान (Salman Khan), वामशी पेडिपल्ली की इस मूवी के लिए किस दिन से शूटिंग शुरू करेंगे।

Salman Khan-Vamsi Paidipally's Next

वामशी पेडिपल्ली की नेक्स्ट को जल्द शूट करेंगे सलमान खान (Pic Credit: Instagram)

इस दिन वामशी पेडिपल्ली की फिल्म को शूट करेंगे सलमान खान

123 Telugu की रिपोर्ट के अनुसार वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने जा रही इस मूवी की शूटिंग को सलमान खान 18 अप्रैल से मुंबई में शुरू करेंगे। इस मूवी के लिए सबसे पहले मेकर्स एक विंटेज गाना शूट करेंगे। निर्माताओं ने इस गाने को शूट करने के लिए घर का सेट बनाया है। यह शेड्यूल 18 अप्रैल से 4 मई तक चलने की उम्मीद है। हालांकि इस खबरों पर मेकर्स की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। (इसे भी पढ़ें: Bhooth Bangla: पेड प्रीव्यू मामले में 'स्त्री 2'-'धुरंधर 2' की तरह मजबूत पकड़ बना पाएगी Akshay Kumar की फिल्म, यहां समझें पूरा गणित)

End of Feed