Salman Khan To Portray Army Officer In Upcoming War Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। सलमान खान की फिल्मों का लोग हमेशा ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। आखिरी बार सलमान खान फिल्म 'सिकंदर' में नजर आए थे, जिसमें उनका एक्शन अवतार देखने लायक था। इस मूवी में सलमान खान ने रश्मिका मंदाना के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब सलमान खान को लेकर खबर आ रही है कि वह जल्द ही आर्मी ऑफिसर बनकर पर्दे पर फिर तूफान खड़ा करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) के हाथ एक एक्शन मूवी लगी है, जो साल 2020 में हुए गलवान घाटी युद्ध पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी नहीं करते सलमान-शाहरुख को इंस्टाग्राम पर फॉलो, पंजाब के इस पुत्तर के हैं जबरा फैन
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग वॉर मूवी को लेकर सलमान खान (Salman Khan) और अपूर्व लाखिया के बीच बातचीत चल रही है। उनसे जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "जॉर्डी पटेल ने सलमान खान की मुलाकात अपूर्व लाखिया से कराई और इसके बाद ही दोनों की चर्चा एक स्क्रिप्ट पर शुरू हुई। अपूर्व ने कुछ वक्त पहले नॉवेल 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' के अधिकार खरीदे थे और सलमान खान के साथ आइडिया पर चर्चा भी की थी। वहीं सलमान खान को नॉवेल का विचार पसंद आया और वह फिल्म साइन करने की सोच रहे हैं।"
सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े सूत्रों ने इस सिलसिले में आगे कहा, "सलमान खान आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाने के ख्याल से ही काफी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म 2020 में हुए गलवान घाटी विवाद पर आधारित है। वो सिकंदर के बाद इस फिल्म पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2025 के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।" बताया जा रहा है कि सलमान खान को कबीर खान और अली अब्बास जफर की भी फिल्म मिली थी, लेकिन उन्होंने अपूर्व लाखिया के साथ काम करना बेहतर समझा, क्योंकि उन्होंने कभी भी उनके साथ काम नहीं किया था।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
