Sunny Deol की 'Safar' में होगा Salman Khan का धांसू कैमियो, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Salman Khan Cameo in Sunny Deol's Next: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने निकलकर आई है उनके मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म 'सफर' (Safar) में सलमान खान (Salman Khan) एक शानदार कैमियो करते दिखाई देंगे। सनी पाजी और भाईजान को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है।

Salman Khan Cameo in Sunny Deol's Next: 90 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने बैक टू बैक कई फ्लॉप्स देने के बाद 'गदर 2' (Gadar 2) जैसी धांसू ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। 60 से 70 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 520 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद सनी देओल के साथ इंडस्ट्री में मौजूद कई डायरेक्टर्स काम करने के लिए बेताब हैं। सनी देओल इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सफर' (Safar) पर काम कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार सनी देओल की इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का धांसू कैमियो होगा।

Salman Khan and Sunny Deol

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की 'पठान' में कैमियो करने के बाद अब सलमान खान को सनी देओल की अगली फिल्म 'सफर' में कैमियो करते हुए देखा जाएगा। 'सफर' की कहानी को बहुत बेहतरीन बताया जा रहा है। इस फिल्म में सनी देओल अहम रोल में दिखेंगे, जो एक चाइल्ड आर्टिस्ट की कहानी को दर्शाते हैं। सनी देओल ने सलमान खान को फिल्म में कैमियो करने के लिए कहा और उन्होंने तुरंत हां कर दी। हालांकि मेकर्स को ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

End of Feed