Dharmendra के लिए Salman Khan ने मांगी दुआ, दिग्गज एक्टर की तारीफ में कह दी बड़ी बात

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कतर में चल रहे दबंग टूर में धमाल मचा रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस क्लिप में सलमान ने धर्मेंद्र को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों कतर में चल रहे दबंग टूर में धमाल मचा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भाईजान के दंबग टूर से फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जो जमकर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक क्लिप सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। इस क्लिप में सलमान खान ने धर्मेंद्र को लेकर ऐसी बात कह दी है कि फैंस का दिन बन गया है। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

Salman Khan on dharamendra

pic credit- instagram

सलमान खान ने धर्मेंद्र को लेकर कही ये बात

कतर में चल रहे डबंग टूर में सलमान खान, तमन्ना भाटिया और जैकलीन फर्नांडिज समेत ये स्टार्स गर्दा उड़ा रहे हैं। सलमान खान का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इनमें से एक खास वीडियो में सलमान से पूछा गया कि उनकी फिटनेस जर्नी की प्रेरणा कौन है। सलमान ने बिना सोचे धर्मेंद्र जी का नाम लिया और कहा, 'मेरे आने से पहले सिर्फ एक शख्स थे वो हैं धरम जी। वो मेरे लिए पिता जैसे हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं। बस दुआ करता हूं कि वो जल्दी से पूरी तरह ठीक हो जाएं।' जब धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती थे तो सबसे पहले सलमान खान ने उनसे मुलाकात की थी। उस समय सलमान खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके चेहरे पर उदासी साफ दिखाई दे रही थी। बता दें कि सलमान खान और धर्मेंद्र का रिश्ता काफी जबरदस्त है। सलमान खान, धर्मेंद्र को अपने पिता की तरह मानते हैं। धर्मेंद्र जब भी सलमान से मिलते हैं तो भाईजान उनकी पूरी इज्जत करते हैं।

End of Feed