सिकंदर के सेट पर 14 घंटे तक लगातार काम करते थे भाईजान, सलमान खान ने कहा चिंता मत करो अभी बूढ़ा नहीं हुआ........

Salman Khan talk about Sikandar Shooting: सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने फिल्म से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए। उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार मुरुगादॉस के साथ काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा। यही नहीं एक्टर ने उन तस्वीरों पर भी रिएक्ट किया जिसमें लोग सलमान खान को बूढ़ा बोल रहे थे।

Salman Khan talk about Sikandar Shooting: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान( Salman Khan) इस ईद पर बड़ा धमाका करने वाले हैं। अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर सलमान खान ने कमर कस ली है। कल रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। कल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात की और फिल्म से जुड़े सवालों के जवाब दिए। सलमान खान ने बताया कि वह सेट पर 14-14 घंटे तक लगातार काम करते थे। इसी के साथ उन्होंने अपनी वायरल तस्वीरों पर भी रिएक्ट किया है जिसमें फैंस उन्हें बूढ़ा कहकर बुला रहे हैं।

Salman Khan talk about Sikandar Shooting

कल शाम को सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर का दमदार ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ। इस मौके पर भाईजान अपनी सिकंदर की टीम के साथ मौजदू रहे। सलमान खान ने बताया कि डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस( A.R Murugadoss) ने उनसे बहुत काम करवाया। एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया कि कैसे मुरुगादॉस ने उन्हें लगातार काम प्रेरित किया, खासकर एक्शन सीक्वेंस में, ताकि वे अपना बेस्ट कर सकें। सलमान ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने सिकंदर के लिए सुबह-सुबह शूटिंग की है, जबकि वह अपनी अबतक की फिल्मों में करने से बचते थे। लेकिन सिकंदर के लिए मैंने 14-14 घंटे तक शूट किया है। उन्होंने बताया कि चोट के बावजूद कुछ दिनों में उन्होंने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक शूटिंग की।

End of Feed