'इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए...' स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर पहली बार Salman Khan ने किया रिएक्ट

Salman Khan Tweet: दिल्ली में चल रहे CJP प्रदर्शन पर अब सलमान खान ने भी अपनी राय रखी है। छात्रों के समर्थन में किया गया उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Salman Khan Tweet: दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं इस मामले पर सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ और मीका सिंह जैसे बड़े-बड़े स्टार्स बात कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान (Salman Khan) का एक ट्वीट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट को देखकर स्टूडेंट्स गदगद हो गए हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Baatein Dil Se: 'भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले लोग...' CJP पर जमकर बरसे Manoj Muntashir)

salman khan tweet

छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान (pic credit-instagram/twitter)

छात्रों के समर्थन में उतरे सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट को अपडेट करते हुए लिखा, 'यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था। यह देखकर बहुत दुख हुआ कि आखिरकार इसमें हिंसा की नौबत आ गई। जिन छात्रों और उनके परिवारों को इस दौरान चोट पहुंची, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है। मुझे खुशी है कि हमारे देश के छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग के लिए एकजुट होकर सामने आए हैं और उनके माता-पिता भी उनका साथ दे रहे हैं। मैं छात्रों के इस कदम की दिल से सराहना करता हूं। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने का जज्बा दिखाया है। यही युवा आगे चलकर भारत को और मजबूत तथा शिक्षित देश बनाएंगे।'

End of Feed