Salman Khan की बहन अर्पिता खान की लाखों की जूलरी हुई चोरी, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated May 18, 2023, 07:59 AM IST

Salman Khan sister Arpita Khan jewelry stolen: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के घर पर चोरी हो गई है। उनके नौकर ने ही 5 लाख की जूलरी चोरी कर ली और फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर हुई चोरी।
  • अर्पिता खान के नौकर ने ही चुराई 5 लाख की इयरिंग्स।
  • पुलिस ने हाउस सर्वेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

Arpita khan jewelry stolen: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की बहन अर्पिता खान के घर 16 मई को चोरी हो गई है। अर्पिता खान के डायमंड इयररिंग्स घर से ही चोरी हो गए। जिसके बाद शक घर के एक नौकर पर ही जताया जा रहा था। इस बात की सूचना अर्पिता ने पुलिस को दी और लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि अर्पिता के इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। पुलिस ने शक जताते हुए नौकर से पूछताछ ही और जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि जूलरी उसी ने चुराई है। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए नौकर को गिरफ्तार कर लिया और जूलरी भी बरामद कर ली हैं।

salman khan and arpita khan

salman khan and arpita khan

ऐसे हुई अर्पिता के घर चोरी

अर्पिता खान ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके डायमंड के इयररिंग्स घर पर एक मेकअप ट्रे में संभालकर रखे हुए थे। उन्होंने जब दोबारा चेक किए तो वह गायब हो चुके थे। अर्पिता ने बताया कि उन इयररिंग्स की कीमत 5 लाख से भी ऊपर है, अर्पिता खान की शिकायत के बाद पुलिस की जांच पड़ताल में नौकर पर ही शक जताया गया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed