बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में छाया हुआ है। एक्टर बॉलीवुड के बाद मराठी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। रितेश देशमुख (Ritesh deshmukh) के जन्मदिन पर सलमान खान ने फैंस को दिया शानदार गिफ्ट। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर वेद (Ved) फिल्म के गाने का टीजर शेयर किया है। टीजर में रितेश और सलमान जबरदस्त डांस स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। मराठी फिल्म से रितेश देशमुख डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। रितेश और सलमान का डांस दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।
salman and ritesh (credit pic: social media)
सलमान खान ने टीजर को शेयर करते हुए लिखा, भाऊ चाहे बर्थडे आहे। टीजर में सलमान और रितेश चेक शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं। सलमान और रितेश इस पेपी सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान ने शेयर किया वेद का गाना
रितेश की फिल्म में अजय- अतुल ने अपना म्यूजिक दिया है। मराठी इंडस्ट्री में अजय और अतुल की जोड़ी काफी फेमस है। एक्टर से साल 2003 में तुझे मेरी कसम से अपनी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टर ने मस्ती, क्या कूल है हम, ग्रैंड मस्ती जैसी कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर को रोमांटिक सीरियल थ्रिलर फिल्म एक विलेन में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
रितेश के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्टर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'Kakuda' में सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलिम के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा रितेश साजिद खान की कॉमेडी फिल्म में जॉन अब्राहम, शहनाज गिल और नोरा फतेही के साथ नजर आएंगे। सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर चर्चा में है। एक्टर इसके अलावा टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। एक्टर इन दिनों बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं।
