शाहरुख-सलमान ने दी PM Narendra Modi को जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास मैसेज

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर शाहरुख खान और सलमान खान ने उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर दोनों का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

PM Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिलीं। बॉलीवुड के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को बधाई दी। इसी बीच सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी उनके लिए खास संदेश शेयर किया। शाहरुख खान का एक एक्स पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Chiranjeevi की Kaaka की रिलीज से उठा पर्दा, फैंस हुए एक्साइटेड)

pm narendra modi birthday

शाहरुख-सलमान ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश (pic credit-instagram)

शाहरुख-सलमान ने पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक्स पर प्रधानमंत्री को टैग करते हुए लिखा, “माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आने वाले कई सालों तक आपको अच्छी सेहत, खुशी और सफलता मिले। आप हमेशा देश को प्रेरित करने की ताकत और सकारात्मक सोच बनाए रखें।” पीएम मोदी के जन्मदिन पर कई बॉलीवुड और साउथ सितारों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,'जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब। नरेंद्र भाई मोदी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।'

End of Feed