बॉलीवुड

Salman Khan ने फिल्म 'Kala Hiran' के मेकर्स को भेजा नोटिस, खड़ा हुआ नया लीगल विवाद

Salman Khan vs Kala Hiran: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण' को लेकर एक नया कानूनी विवाद शुरू हो गया है। दरअसल एक्टर सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया है लेकिन क्यों जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को भेजा नोटिस/फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

Salman Khan vs Kala Hiran: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण: द बैटल ऑफ लेगसी' (Kala Hiran) के मेकर्स को लीगल नोटिस थमा दिया। ऐसे में अब इस फिल्म को लेकर मेकर्स वर्सेज सलमान खान की लड़ाई शुरू होने जा रही है। सिर्फ यही नहीं सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज को लेकर भी रोक की मांग उठाई है। आखिर सलमान खान ने लीगल नोटिस जारी क्यों किया और आखिर उस नोटिस में क्या लिखा है, जानिए पूरी डिटेल्स इस रिपोर्ट में। (ये भी पढ़ें: Salman Khan की मूवी में मारधाड़ करेंगी Nayanthara, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका)

    सलमान खान ने भेजा नोटिस

    रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'काला हिरण' से मेकर्स सलमान खान की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसी के साथ ये फिल्म काले हिरण शिकार को लेकर चल रही कानूनी कारवाई में बाधा बन सकती है। वहीं सलमान खान की टीम को पता चला है कि कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे इंडस्ट्री के तमाम एक्टर्स को फिल्म का संक्षेप और कहानी के किरदारों के स्केच भेज रहे हैं। ये जताते हुए कि फिल्म की कहानी सलमान खान के उपर चल रहे काले हिरण शिकार केस से इन्सपाइर है। सिर्फ यही नहीं सलमान खान की लीगल ने फिल्म के मेकर्स पर एक्टर के नाम का उपयोग कर फ़ेम बटोरने की कोशिश का इल्जाम भी लगाया। नोटिस में ये बात साफ कर दी गई कि अगर सब फिल्म को लेकर भी मांगे पूरी नहीं हुई तो कानूनी कारवाई की जाएगी। (ये भी पढ़ें: Salman Khan के विवाद Kala Hiran पर बनने जा रही है फिल्म, सामने आया धांसू पोस्ट; बिश्नोई गैंग संग दुश्मनी का जिक्र)
    Salman Khan Legal Notice

    सलमान खान ने फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स को भेजा नोटिस/फोटो क्रेडिट-x

      क्या है काला हिरण शिकार मामला

      यह मामला 1998 में राजस्थान के जोधपुर जिले के पास फिल्म 'हम साथ साथ है' के दौरान काले हिरण शिकार से जुड़ा केस है। दावा किया गया कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर की रात को कंकाणी गांव के पास दो काले हिरण का शिकार किया था, जो वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन यानी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है।

      Khushboo Dogra
      खुशबू डोगराauthor

      खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

      और पढ़ें
      End of Article