Salman Khan Security: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिश्नोई ने पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर में हुई फायरिंग की भी जिम्मेदारी ली है और इसकी वजह भी सलमान खान को ही बताया है। लॉरेंस बिश्नोई ने साफ कर दिया है कि गिप्पी अगर सलमान तुम्हें अपना भाई समझता है तो बचाने की कोशिश जरूर करेगा। लॉरेंस बिश्नोई लगातार सलमान खान को माफी मांगने या जान से मारने की धमकियां दे रहा है। जिसके बाद से ही एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ें- Animal Opening Prediction: Sanju और ब्रह्मास्त्र के रिकॉर्ड तोड़ Ranbir Kapoor की बिगेस्ट ओपनर बनेगी एनिमल?
इस समय सलमान की सरकार से Y सिक्योरिटी मिली है। अब लॉरेंस की धमकी के बाद इसे और भी पुख्ता कर दिया गया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बढ़ाई गई सलमान खान की सिक्योरिटी
सलमान खान की सिक्योरिटी से जुड़ी एक सख्त ने कन्फर्म करते हुए बताया है कि अब एक्टर की सिक्योरिटी और भी पुख्ता कर दी गई है, इसमें किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं है।लॉरेंस बिश्नोई ने अपने बयान में कहा, ‘आप सलमान को भाई मानते हैं लेकिन अब आपके 'भाई' के आने और आपको बचाने का समय आ गया है। ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है। इस सोच में मत रहना कि दाऊद तुम्हें बचाएगा। तुम्हें कोई नहीं बचा सकता।’ बिश्नोई की इस धमकी केबाद सलमान खान के फैंस थोड़े चिंतित हो गए हैं।
