Salman Khan Reply Aishwarya Marriage: सलमान खान और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों के लव हेट रिलेशनशिप के किस्से हमेशा चर्चा में रहे हैं। आज भले ही सलमान और ऐश्वर्या अपनी -अपनी जिंदगी में खुश है। ऐश्वर्या ने सलमान के एब्यूसिव बिहेवियर की वजह से उनसे ब्रेकअप किया था। ब्रेकअप के बाद दोनों ने अपनी-अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिया। ऐश्वर्या ने सलमान से ब्रेकअप के बाद साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली थी। इस ग्रैंड वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। ऐश्वर्या की शादी के कई साल बाद सलमान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को लेकर चुप्पी तोड़ी थी।
Aishwarya- Abhishek and Salman (credit pic: instagram)
2010 में सलमान ने ऐश्वर्या की शादी को लेकर कहा था, मैं खुश हूं कि उसने अभिषेक से शादी कर ली। वो एक अच्छा इंसान है जो बढ़िया फैमिली से आता है। मैं उसके लिए यहीं चाहता हूं कि वो एक अच्छी लाइफ जीए। साल 2002 में ऐश्वर्या ने अपने और सलमान के रिलेशनशिप को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
ऐश्वर्या ने सलमान पर लगाया था मारने- पीटने का आरोप
एक्ट्रेस ने कहा था, सलमान शराबी हैं और वो मुझे मारते-पीटते थे। मैंने अपनी सेल्फ रिसेपक्ट को चुना। मैंने उस रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया। जब सलमान से इन आरोपों के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने इन सभी बातों को झूठ बताया था। सलमान ने कहा था कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी इल्जाम गलत और बेबुनियाद है।
