Katrina Kaif के सामने Salman Khan ने खींची विक्की कौशल की टांग, कहा 'लंबा चौड़ा है बहुत मारेगा'

Salman Khan on Vicky Kaushal: बीती रात सपनो के शहर मुंबई में टाइगर 3 का प्रोमोशन इवेंट हुआ, जहां फिल्म की सारी स्टार कास्ट पहुंची। ऐसे में इसी दौरान कटरीना के सामने सलमान खान ने विक्की कौशल की तांग खींची।

Salman Khan on Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही उनकी फिल्म सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई कर रही है। ऐसे में बीती रात फिल्म प्रमोशनल इवेंटहुए जहां सलमान के साथ कटरीना कैफायर इमरान हाश्मी भी नजर आए। फिल्म को अभी भी जोरों-शोरों से प्रोमोट किया जा रहा है। इसी के साथ इवेंट के दौरान खूब मस्ती मजाक भी हुआ। लेकिन सभी का ध्यान तब खींचा जब सलमान ने कटरीना के सामने विक्की कौशल की तांग खींची। आखिर ये पूरा मामला क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Salman Khan Pulled Leg of Vicky Kaushal

दरअसल टाइगर 3 (Tiger 3) के इवेंट में कई मीडिया वाले और फैंस पहुंचे थे, ऐसे में एक फैन ने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को फूल देना चाहा। ऐसे में एक्ट्रेस की शादीशुदा की जिंदगी पर सलमान खान (Salman Khan) ने चुटकी लेते हुए कहा कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) बहुत लंबा चौड़ा है, बहुत मारेगा तेरे को। जिसके बाद सभी बहुत तेज-तेज हसने लगे। खुद कटरीना कैफ ब्लश करने लगी एक्टर की बात सुन के।

End of Feed