Salman Khan in Khalnayak Returns: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' (Khalnayak) के सीक्वल 'खलनायक रिटर्न्स' (Khalnayak Returns) को लेकर काफी चर्चा हो रह है। 1993 में आई इस फिल्म में संजय दत्त ने बल्लू का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। चर्चा है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के एक और बड़े स्टार की एंट्री हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो पर्दे पर एक दिलचस्प जोड़ी देखने को मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किस स्टार की एंट्री होने वाली है।
संजय दत्त की ‘खलनायक रिटर्न्स’ में होगी सलमान खान की एंट्री? पुलिसवाले के रोल पर चल रही चर्चा (Image Source: Filmfare)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Eetha: श्रद्धा कपूर की फिल्म से सामने आया Randeep Hooda का दमदार लुक, फैन्स हुए उत्साहित
'खलनायक रिटर्न्स' में होगी सलमान खान की एंट्री?
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर सुभाष घई और उनकी राइटिंग टीम 'खलनायक रिटर्न्स' में सलमान खान के लिए एक खास किरदार तैयार कर रही है। बताया जा रहा है कि ये एक पुलिस अफसर का रोल होगा, जो फिल्म में संजय दत्त के किरदार की मदद करता नजर आएगा। इस किरदार को कहानी के लिहाज से काफी अहम बताया जा रहा है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि ये पुलिस अफसर नेकदिल इंसान होगा और संजय दत्त के किरदार की मदद करेगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:IIFA Awards 2026 में ‘धुरंधर’ का दबदबा, रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर तो अनीत पड्डा बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
सुभाष घई ने कही ये बात
सलमान खान की फिल्म में एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसी वजह से कास्टिंग भी फाइनल नहीं की गई है। सुभाष घई ने भी इस बारे में बात करते हुए कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि स्क्रिप्टिंग का काम जारी है और पूरी स्क्रिप्ट तैयार होने के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी। आपको बता दें कि सलमान खान फिल्म में होंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं है।
