Rambha Car Accident: एक्सीडेंट में चकनाचूर हुई रंभा की कार, हॉस्पिटल में एडमिट है बेटी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:11 PM IST

Rambha And Her Kids Met With A Car Accident In Canada: एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी में रंभा के साथ-साथ उनके बच्चे और उनकी नैनी भी सवार थीं। रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Rambha Car Accident News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रंभा की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। बंधन और जुड़वा जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुकीं रंभा की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और उनकी बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक्सीडेंट के वक्त गाड़ी में रंभा के साथ-साथ उनके बच्चे और उनकी नैनी भी सवार थीं। रंभा की बेटी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि रंभा और उनका परिवार सुरक्षित है। हालांकि उनकी बेटी अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Rambha car accident

Rambha car accident

रंभा की कार का कैसे हुआ एक्सीडेंट

रंभा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्सीडेंट की ये तस्वीरें शेयर की हैं। रंभा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'स्कूल से बच्चों को लेकर वापस आ रही थी जब चौराहे पर एक कार ने हमारी कार को टक्कर मार दी। कार में मैं, बच्चे और नैनी थीं। हम सभी को मामूली चोटें आई हैं लेकिन हम सुरक्षित हैं। मेरी छोटी बेटी साशा अभी भी हॉस्पिटल मे है। बुरा दिन और बुरा वक्त, प्लीज हमारे लिए दुआ करना। आपकी दुआएं बहुत मायने रखती हैं।'

End of Feed