Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो आया सामने, बाइक सवार हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 12:20 PM IST

Salman Khan House Firing Live Video: सलमान खान के घर पर की गई फायरिंग का लाइव वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में बाइक पर सवार हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Salman Khan House Firing Live Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) कल उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद से चर्चा में बने हुए है। सलमान खान खान के घर हुए इस हमले के हर कोई हैरान है। इस मालमे से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। तो वहीं इस घटना के बाद सलमान खान के मिलने के लिए कई स्टार्स उनके घर पहुंच रहे है। तो वहीं पुलिस भी इस मामले में तेजी से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही। इस घटना से जुड़े आरोपियों की तस्वीर भी सामने आ गई है। अब इन सब के बाद सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग का वीडियो भी सामने आ गया है।

Salman Khan House Firing Live Video

Instagram

फायरिंग का वीडियो आया सामने

'सिकंदर' फेम एक्टर सलमान खान पर हुई फायरिंग से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। पहले आरोपियों की तस्वीर सामने आई और अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बाइक सवार लोग सलमान खान के घर पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई इस फायरिंग का वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बन गया है।

End of Feed