Salman Khan House Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ लगी बड़ी सफलता, तापी नदी से बंदूकें और कारतूस किए बरामद

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना के दौरान इस्तेमाल की गई एक गन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से बरामद कर लिया है। उन्हें कुछ कारतूस भी मिले हैं।

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल को गोलीबारी होने की घटना सामने आई थी। इस घटना ने भाईजान के फैन्स को झकझोर कर रख दिया था। मुंबई पुलिस ने फायरिंग की तुरंत एक्शन लोया और दो शूटरों को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस फायरिंग के दौरान इस्तेमाल की गईं गन्स को बरामद करने में लगी हुई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच हाल ही में सूरत पहुंची और तापी नदी में हथियार की तलाश शुरू की। अब इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तापी नदी से एक बंदूक और कुछ कारतूस मिले हैं।

Salman Khan

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता ने पूछताछ के दौरान पुलिस से बड़ी जानकारी साझा की थी। उन्होंने मुंबई क्राइम ब्रांच को बताया कि उन्होंने बंदूक को गुजरात के सूरत में तापी नदी में फेंक दिया था। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग में दो बंदूकें शामिल थीं।

End of Feed