रशियन्स के लिए सलमान खान ने होस्ट की थी पार्टी, 'लकी' ने मेकर्स खुलासा करते हुए बताया, 'रात भर चली थी वोदका लेकिन भाईजान फेल...'

Lucky Makers Reveals Big About Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' (Lucky: No Time For Love) का निर्देशन कर चुके राधिका राव और विनय सप्रू ने भाईजान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्होंने रसियन्स के लिए पार्टी होस्ट की थी, जिसमें सलमान खान के अलावा बाकी सब फेल हो गए थे।

Lucky Makers Reveals Big About Salman Khan: साल 2005 में सलमान खान की फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' (Lucky: No Time For Love) में स्नेहा उल्लाल के साथ लीड रोल निभाया था। इस मूवी का निर्देशन राधिका राव और विनय सप्रू ने मिलकर किया था। 'लकी' फिल्म के डायरेक्टर्स राधिका राव और विनय सप्रू (Radhika Rao-Vinay Sapru) ने अब कई सालों के बाद सलमान खान (Salman Khan) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 'लकी: नो टाइम फॉर लव' की शूटिंग के दौरान रूसी क्रू ने सलमान खान को कम आंक लिया था। इसके बाद सलमान खान ने जो किया वो जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। सलमान खान ने रूसियों के लिए एक वाइल्ड पार्टी होस्ट कर सभी को हैरान कर दिया था।

Salman Khan

रसियन एक्टर्स को लग रहा था कि शराब पीने के मामले में उनके ज्यादा कैपेसिटी किसी की नहीं है। मगर उन्हें नहीं था पता कि सलमान खान भी उस पार्टी का हिस्सा थे। सलमान खान ने उस पार्टी के दौरान तब तक शराब पी जब तक उन्होंने यह नहीं देख लिया कि कई क्रू मेंबर्स फर्श पर उल्टी करने लगे हैं।

End of Feed