Salman Khan के 60वें बर्थडे पर स्टार्स ने लुटाया प्यार, कैटरीना कैफ ने कहा 'सुपर ह्यूमन' तो करीना बोलीं- 'द ओनली टाइगर'

Salman Khan Gets Warm Wishes From These Bollywood Stars: सलमान खान के जन्मदिन के खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी उनपर प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान के जन्मदिन पर पोस्ट शेयर कर 'कैटरीना कैफ' ने उन्हें 'सुपर ह्युमन' कहा। वहीं अजय देवगन ने भी प्यारी सी फोटो शेयर कर भाईजान को बधाइयां दीं।

Salman Khan Gets Warm Wishes From These Bollywood Stars: सलमान खान ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सलमान खान को खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। सलमान खान ने यूं तो बीती रात अपने परिवार और फैंस के बीच अपना जन्मदिन मनाया। वहीं आज बॉलीवुड सितारे सलमान खान (Salman Khan) पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर जहां कैटरीना कैफ ने सलमान खान को 'सुपर ह्युमन' कहा है। वहीं दूसरी ओर अजय देवगन ने भी सलमान खान के लिए दिल का गुबार निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

salman khan gets wishes from stars

फोटो क्रेडिट- स्टार्स इंस्टाग्राम

कैटरीना कैफ ने सलमान खान (Salman Khan) की एक फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, "टाइगर टाइगर टाइगर, 60वें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। जो सुपर ह्युमन आप हो, आपका हर दिन प्यार और रोशनी से भरा रहे।" अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और सलमान खान की एक फोटो स्टोरी पर शेयर की। एक्टर ने लिखा, "सबका भाई सबकी जान। यहां एक और पावरफुल साल। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।" रितेश देशमुख ने सलमान खान के लिए इंस्टाग्राम पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की। उन्होंने भाईजान के लिए दिल का गुबार निकालते हुए लिखा, "मेरे प्यारे भाऊ। मैं प्रार्थना करता हूं कि आपका दिन प्यार, हंसी और खुशी से भरा रहे। मेरे पास शब्द नहीं हैं कि मैं आपको बता सकूं कि आप मेरे लिए क्या हो। आप हमेशा ही मेरे लिए मौजूद रहे, मुझे भाई जैसा प्यार दिया। आपको मेरा ढेर सारा प्यार भाऊ। जन्मदिन की खूब शुभकामनाएं।"

End of Feed