Salman Khan ने आग बबूला होकर पैपराजी को दिखाई आंखे, भाईजान ने गुस्से में कहा-'पीछे हो जाओ..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2023, 09:02 AM IST

Salman Khan Gets Angry on Paparazzi: सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्टर पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे है। सलमान खान के गुस्से से हर कोई कांप उठता है। आइए उनके इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

Salman Khan Gets Angry on Paparazzi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्टर पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे है। सलमान खान के गुस्से से हर कोई कांप उठता है। सलमान के भाई सोहेल खान के 53वें जन्मदिन पर परिवार से लेकर कई करीबी दोस्त भी नजर आए हैं। इस बीच बर्थडे पार्टी से निकलते वक्त सलमान खान अचानक अपना आपा खो देते हैं और पैपराजी पर भड़क जाते हैं। दरअसल पूरी बात ये थी कि सलमान खान जब पार्टी से निकलते हैं तो पैपराजी उनकी गाड़ी के आसपास खड़े हो जाते हैं और इसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। इस बीच सलमान खान का निकलना भी मुश्किल हो जाता है, बस इसी वजह से सलमान खान को गुस्सा आ जाता है। आइए सलमान खान के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed