Salman Khan Residence Firing Accused Arrested: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं, 14 अप्रैल की सुबह एक्टर के घर के बाहर दो शूटर ने गोलियां दागी। ऐसे में यह जान वहां दहशत का माहोल बन गया और मुंबई पुलिस ने घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी। साथ इस घटना की जिम्मेदारी खुद लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली जिन्होंने पहले भी सलमान को मारने की धमकी दी थी। वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस के हाथों पर बड़ी कमायाबी लगी है। दोनों शूटर को पकड़ लिया गया है पुलिस द्वारा, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पूरा मामला।
14 अप्रैल की सुबह सलमान खान (Salman Khan) और उनके परिवार के लिए भयानक सुबह बन गई, दो अनजान शूटर ने घर की दीवारों पर गोलियां चलाई। ऐसे में यह खबर सुन फैंस एक्टर की सुरक्षा के लिए चिंता करने लगे। मुंबई पुलिस लगातार दो शूटर की तलाशी में लगी हुई थी, लेकिन अब यह मेहनत रंग ला गई है। दरअसल सलमान खान के घर फायरिंग मामले में शामिल दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच, मुंबई ने गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
साथ ही अब उन्हे मुंबई लाया जा रहा है और कोर्ट में पेशी कराई जाएगी। इसी के पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हमलावर कई महीनों पहले मुंबई आए थे और पनवेल इलाके पर घर किराए पर लिया। काफी समय तक दोनों ने घर की रेकी की और घटना को अंजाम दिया। साथ ही अब मुंबई के सीएम ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है और उन्हे आश्वाशन दिया है की उन्हे पूरा सहयोग मिलेगा।
