Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ी

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। 90 वर्षीय सलीम खान को मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में सलमान खान और उनके परिवार को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के पिता सलीम खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत खराब होने की वजह से सलीम खान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सलीम खान से मिलने उनके बेटे सलमान खान पहुंचे जिन्हे अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि अभी तक सलीम खान की सेहत से जुड़ी कोई खबर परिवार की तरफ से सामने नहीं आई है। लेकिन इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच सलीम खान की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

End of Feed