बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए 9 मार्च 2023 का दिन ब्लैक डे साबित हुआ। एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन से सेलेब्स बहुत दुखी है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। उनके जाने से पूरा बॉलीवुड गमगीन है एक्टर के अंतिम दर्शन में अभिषेक बच्चन, शहनाज गिल, जावेद अख्तर से लेकर अनुपम खेर तक शामिल हुए। सतीश कौशिक की कमी उनके दोस्तों को हमेशा खलेगी। वो यारों के यार थे। सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन में एक तरफ जहां अनुपम खेर (Anupam Kher) फूट फूटकर रोए तो दूसरी तरफ सलमान खान (Salman Khan) अपने आंसू छिपाते हुए नजर आए।
salman khan and Satish kaushik (credit pic: instagram)
सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाईजान बेहद दुखी और मायूस नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान गाड़ी में बैठकर अपने आंसुओं को छिपाते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान और सतीश कौशिक के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी। सतीश और सलमान ने तेरे नाम में साथ में काम किया था। तेरे नाम सलमान खान की हिट फिल्मों में से एक है।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन में सलमान हुए इमोशनल
Salman Khan arrives at #SatishKaushik funeral....!!!@BeingSalmanKhan t.co/RGlRZalNN7
— ANI (@ANI) Mar 9, 2023
सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी राशि और बेटी वंशिका है। एक्टर के निधन से अनुपम खेर बुरी तरह से टूट गए हैं। उनकी और सतीश की दोस्ती 45 साल पुरानी थी। सतीश के निधन की खबर अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है जो एक्टर 7 मार्च को होली पार्टी एन्जॉय कर रहे थे। वो आज हमारे बीच में नहीं रहें। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। सतीश कौशिक को अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया में कैलेंडर के रोल से पहचान मिली थी। कैलेंडर के रोल ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट रोल किए थे।
