गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे सलमान खान, खान परिवार ने धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी

Salman Khan did Lord Ganesh Aarti: भारत में 10 दिनों का गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। सभी लोग गणपति बप्पा की भक्ति में डूब गए हैं। वहीं बॉलीवुड और टीवी के सितारे भी भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं। इस बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख लोग गदगद हो गए हैं।

Salman Khan did Lord Ganesh Aarti: गणेश चतुर्थी पर पूरे उत्साह के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया गया। अब 10 दिनों तक सभी लोग गणपति बप्पा की भक्ति करेंगे। वहीं टीवी और बॉलीवुड के सितारे भी गणपति बप्पा की भक्ति करते दिखाई दे रहे हैं। सभी बड़े स्टार्स ने अपने घर में गणपति बप्पा की स्थापना की है। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सलमान खान गणपति बप्पा की आरती करते दिखाई दे रहे हैं। आइए नजर डालते हैं इस क्लिप पर...

salman khan ganesh puja

pic credit- salman khan (instagram)

गणपति बप्पा की भक्ति में डूबे सलमान खान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर लोगों का दिन बन गया है। इस क्लिप में सलमान खान समेत पूरा खान परिवार गणपति बप्पा की पूजा करते दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो में आरती करने के लिए पहले सलमान के माता-पिता सलीम खान और सलमा आते हैं, फिर सलमान खान और बाकी लोग बप्पा की आरती करते हैं। सलमान खान के इस क्लिप पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। बता दें कि सलमान खान हर साल गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा करते हैं।

End of Feed