Salman Khan Death Threat: बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने लिया एक्शन

Salman Khan Death Threat: सलमान खान के करीबी दोस्त और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद एक्टर की सिक्योरिटी को लेकर फैंस से लेकर परिवार वाले भी चिंतित हैं। इस बीच अब सलमान को एक और जान से मारने की धमकी मिल गई है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

Salman Khan Death Threat: सलमान खान (Salman Khan) की सुरक्षा को लेकर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ सलमान की दुश्मनी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बाबा सिद्दीकी के मर्डर ने सभी को चौंका दिया है। जब लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली तो सलमान की सुरक्षा को लेकर पुलिस और भी सतर्क हो गई है। अब खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी कर ली है। यह भी पढ़ें- इन स्टार्स ने सुपरहिट फिल्मों को लात मारकर बीच समंदर में डुबा दी अपनी नैया, सलमान नहीं ये स्टार बनने वाला था चुलबुल पांडे

Salman Khan gets Death Threat

Salman Khan gets Death Threat

नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा में एक संदिग्ध को पकड़ लिया, और जांच करना शुरू कर दिया है। इसपर फिलहाल पुलिस की तरह से ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं। बीते कुछ समय से सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर बने हुए हैं। इस साल सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर इस गैंग ने फायरिंग भी करवाई थी। ID : 114308221

End of Feed