Salman Khan को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 26, 2023, 07:25 PM IST

Salman Khan Death Threat Accused Detained: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्टर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी को पकड़ लिया है।

Salman Khan Death Threat Accused Detained: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने धमकी भरा ईमेल भेजने वाले आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस और लूणी थाना पुलिस ने इस मामले में संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी धाकड़ राम ने सलमान को ईमेल पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मुंबई ले गई। डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि धाकड़ राम विश्नोई पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाले के पिता को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सलमान खान को धमकी मिलने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अभिनेता की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

salman khan (16)

salman khan (credit pic: instagram)

पंजाब के मानसा जिले में थाना सदर पुलिस की टीम शुक्रवार 24 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर आई थी। डीसीपी यादव ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजने के ईमेल पर थाना बांद्रा वृत मुंबई शहर में मुकदमा दर्ज हुआ था।

End of Feed