फायरिंग घटना के बाद भारी सुरक्षाबल के बीच गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर आए Salman Khan, खुशी से झूम उठे फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2024, 08:34 PM IST

Salman Khan Seen Outside Galaxy Apartment After Firing Incident: सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान भारी सुरक्षाबल के बीच दिखाई दे रहे हैं।

Salman Khan Outside Galaxy Apartment After Firing Incident: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग है। इस मामले में अभी एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है साथ ही साथ पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इस घटना के बाद से सलमान खान के फैंस उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। अब वो इंतजार खत्म हो गया है। सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट से निकलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

salman khan came out of galaxy apartment

Instagram

गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकले सलमान खान

सलमान खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में सलमान खान दमदार अंदाज में दिखाई दिए। अब इस वीडियो के बाद सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर निकलते हुए नजर आए। इस दौरान सलमान खान अपनी कार में नजर आए। इस वीडियो में सलमान खान के साथ भारी सुरक्षाबल नजर आया। आपको बता दें ये सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के बाद पहली बार अपने घर से बाहर नजर आए हैं। सलमान खान से पहले अरबाज खान और शूरा खान का वीडियो सामने आया था।

End of Feed