Tiger 3 Release date: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी बहुचर्चित फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कटरीना कैफ का दमदार अवतार देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां दर्शकों को सलमान खान और कटरीना कैफ का रोमांस रोमांचित करेगा, वहीं कटरीना कैफ का एक्शन भरा अंदाज दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा। टाइगर 3, टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
आज यशराज की ओर से फिल्म को लेकर अपडेट साझा की गई है और बताया गया है कि दोनों सितारों की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर आने वाली है। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। मेकर्स ने रिलीज डेट के साथ एक नया पोस्टर भी साझा किया है। इस नए पोस्टर में सलमान खान का अवतार नजर आ रहा है। फिल्म के लिए पोस्टर पर लिखा है- Diwali 2023
SALMAN - KATRINA - YRF: 'TIGER 3' FINALISES NEW RELEASE DATE: DIWALI 2023... #Diwali 2023, #Tiger and #Zoya will ro… t.co/rLyxMpAWHs
— ANI (@ANI) Oct 15, 2022
ईद की जगह अब दिवाली पर
सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 शूटिंग के अंतिम चरणों में है। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित टाइगर 3 अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन अब एक बार फिर रिलीज डेट बदली गई है। यह फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को आनी थी लेकिन अब ये 2023 की दिवाली के लिए खिसका दी गई है। ऐसे में सलमान खान की नई फिल्म के लिए दर्शकों को अब अधिक इंतजार करना होगा। फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में कुछ हिस्सा यूक्रेन का भी शूट किया गया है। फिल्म के शूट के लिए यूक्रेन को सबसे खूबसूरत लोकेशन में से एक माना जाता है। टाइगर 3 से पहले सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली (Kabhi Eid Kabhi Diwali) की रिलीज डेट घोषित की जा चुकी है।
